सुलतानपुर: एक जनवरी से राम मंदिर दर्शन को दिया जाएगा निमंत्रण
कार्यशाला में विहिप व बजरंग दल के जुटे एक हजार कार्यकर्ता
सुलतानपुर, अमृत विचार। श्री राम मंदिर के शुभारंभ व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संघ व विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को एक जनवरी से घर घर पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र पहुंचाने को लेकर रविवार को भदैंया के शिवपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें हर गांव से टोली लेकर करीब एक हजार कार्यकर्ता पहुंचे।
अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के शुभारंभ से पहले ही विहिप व बजरंग दल घर-घर पूजित अक्षत व निमंत्रण पहुंचाने को लेकर भदैंया के शिवपुर में रविवार को सुबह 12 बजे एक कार्यशाला का प्रखंड स्तर पर आयोजन किया गया। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम टोली तैयार कर कार्यशाला में पहुंची। जय श्री राम जयघोष के साथ कार्यशाला की शुरुआत हुई।
जिसमें ग्राम टोली के प्रभारी को सदस्यों सहित भगवान के मंदिर के शुभारंभ का न्योता व पूजित अक्षत पहुंचाकर उनको 30 जनवरी को अयोध्या चलने का आग्रह करने को बताया गया है। भदैंया के मंडल संयोजक सच्चिदानंद व सहसंयोजक ने कार्यशाला में ग्राम टोली को कार्य बताया है।
बाइक पर भगवा पताका लगाकर खंड कार्यशाला केंद्र शिवपुर की बाग में पहुंचे कार्यकर्ताओं को जिला कार्यक्रम प्रभारी सुशील सिह तथा संघ के पदाधिकारी देवी तिवारी ने दिशा निर्देश दिए है। सभी कार्यकर्ताओ को पूजित अक्षत को निमंत्रण पत्र के साथ घर घर पहुंचाने की व्यवस्था व विषय को बताया गया। कार्यक्रम मे प्रधान सूरज सिह, देवी तिवारी, राजेश कसौधन, देवी पाल, वृजनाथ, राम प्रकाश आदि रहे।
यह भी पढे़ं: बहराइच: सूचना नहीं उपलब्ध कराना जिला समाज कल्याण अधिकारी पर पड़ा भारी, लगा 25 हजार रुपए का जुर्माना
