रामपुर : युवक का प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, टूटा रिश्ता
रिश्ता टूटने की आहट पर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक गांव में 25 दिसंबर को जानी थी बरात, मचा हड़कंप
आत्महत्या का प्रयास,
मसवासी (रामपुर), अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के मिलक खौद गांव में बरात जाने से एक दिन पूर्व युवक ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक रिश्ता टूटे जाने से नाराज था। उसका गांव में एक युवती से प्रेम प्रसंग था। शादी में प्रेम प्रसंग में व्यवधान हो गया तो युवक ने जान देने की कोशिश की।
गांव मिलक खुर्द निवासी रामकिशोर ने अपने पुत्र शैलेंद्र का रिश्ता पटवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय किया था। 25 दिसंबर को पटवाई थाना क्षेत्र के गांव में बरात जानी थी। बताते हैं कि इसी दौरान युवक का वीडियो गांव की प्रेमिका युवती के साथ आपत्तिजनक का वायरल हो गया। जिसको लेकर गांव में हंगामा हो गया। इसी दौरान युवती पक्ष सक्रिय होगा। युवती पक्ष ने युवक की शादी टालने के लिए स्वार कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस युवक पक्ष के लोगों को थाने बुलाकर ले गई।
पटवाई थाना क्षेत्र से भी जहां रिश्ता था कुछ लोगों को बुला लिया और शादी न करने का आग्रह किया। दोनों पक्षों में बैठकर समझौता हो गया कि बरात पटवाई थाना क्षेत्र न जाकर गांव में ही प्रेमिका युवती से कराई जाएगी। रिश्ता टूट गया जिससे युवक आहत हो गया। उसने रविवार सुबह मकान का कमरा बंद करके गले में रस्सी का फंदा डाल लिया और आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन घर में सभी लोग मौजूद थे। किसी तरह किवाड़ तोड़कर उसके गले से रस्सी का फंदा निकाला गया। हालत गंभीर होने पर उसे मसवासी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जाता है कि युवक का रिश्ता गांव में ही तय हो गया है। शीघ्र ही शादी की रस्म की जाएगी।
ये भी पढ़ें : रामपुर : दहेज में दो लाख और बाइक नहीं मिलने पर युवक पक्ष ने तोड़ा रिश्ता, कार्रवाई की मांग
