Farrukhabad News: दबंगों ने भूमि विवाद में जमकर मारपीट, पांच घायल, घटना का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में दबंगों ने की मारपीट।

कादरी गेट थाना क्षेत्र में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।जिनमे तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गम्भीर घायल पिता को हायर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कादरी गेट थाना क्षेत्र में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।जिनमे तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गम्भीर घायल पिता  को हायर  हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि मां बेटा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन नगला में एक अरसे से शिवचरण और और उदय के बीच बीच जमीनी विवाद चल रहा है। आज शिवचरण उदयवीर के घर में आकर गाड़ी गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर शिवचरण ,रमन ,अनीश, संगीता, तारा देवी ने उदयवीर के सिर में टकोरा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उदयवीर की पत्नी गीता देवी, बेटा सचिन, शिवा और नितिन को भी मारपीट कर घायल कर दिया ।घटना की सूचना थाना कादरी गेट में दी गई ।

बेटा सचिन ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में लाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। जहां उदयवीर की हालत को चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर वैभव ने हायर सेकंड हायर  के लिए रेफर कर दिया, और उनकी पत्नी गीता देवी और बेटा शिवा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कर लिया। सचिन और नितिन का उपचार कर उन्हें घर जाने दिया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है। लेकिन अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। लोहिया अस्पताल में उदयवीर की पत्नी गीता और बेटा शिवा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर गौरव ने बताया कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई है।थाना अध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार