गोंडा: नील ठाकुर गोलीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
रंजिश में दो दिन पहले सोनी गुमटी के पास हुआ था जानलेवा हमला
गोंडा, अमृत विचार। अवध केसरी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने नील ठाकुर को गोली मारने से पहले स्टंप से जमकर पीटा था और फिर उसे मरा छोड़कर भाग निकले थे।कोतवाली देहात अंतर्गत बैरिया बिशुनपुर के रहने वाले अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर को बृहस्पतिवार की देर रात पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई थी।
वह घायल अवस्था में गोंडा उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़े मिले थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में नील ठाकुर को भर्ती कराया गया है। इस मामले में उनके परिजनों की तरफ से पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी गई थी।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर समर बहादुर सिंह उर्फ बिक्कू सिंह निवासी कोठा वजीरगंज, प्रवीण मिश्रा निवासी गायत्रीपुरम नगर कोतवाली, राधारमण त्रिपाठी सिंगहा चंदा वजीरगंज, अखंड सिंह मोहनपुर खैरानी वजीरगंज व दारा खान निवासी तोपखाना नगर कोतवाली तथा चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी समर बहादुर सिंह समेत चार आरोपियों को नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खुलासे की जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि समर बहादुर सिंह व नील ठाकुर के बीच आपसी रंजीत चल रही थी। वर्ष 2022 में नील ठाकुर व उसके साथियों ने समर बहादुर के साथ मारपीट की थी। इस मामले में समर के भाई गिरिजेश सिंह ने नील ठाकुर उनके सहयोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार की रात सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास समर बहादुर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नील ठाकुर को घेर लिया और उसे पर तमंचे से फायर कर दिया गोली नील ठाकुर के पेट में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद हमलावरों ने स्टंप से पीट-पीट कर उसे मार कर दिया और उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए। घटना के कुलसी के लिए क्षेत्राधिकार विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम व नगर कोतवाली पुलिस को लगाया गया था।
रविवार को पुलिस टीमों ने समर बहादुर समेत मो खैरूद्दीन खान उर्फ दारा खान, कृष्ण कुमार शाहू व महेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, स्टंप व कार बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समर बहादुर सिंह के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें;-बहराइच: ...अपनों की तलाश में पथराई परिजनों आंखें, चार माह से गायब हैं तीन लोग, मुकदमा दर्ज कर शांत हुई पुलिस
