नमो एप से लोगों को अधिकाधिक संख्या में जोड़कर लक्ष्य पूरा करें: भूपेंद्र चौधरी
लखनऊ अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत को विकसित बनाना है तो समाज के हर वर्ग को जोड़कर चलना है। उन्होंने नमो एप से लोगों को अधिकाधिक संख्या में जोड़कर लक्ष्य पूरा करने का अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभार्थी योजनाओं से जोड़ने में कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें।
वह रविवार को अवध क्षेत्र कार्यालय निराला नगर में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियानों, नमो एप, विकासित भारत संकल्प यात्रा, सुशासन दिवस और वीर बाल दिवस आदि कार्यक्रमों को लेकर संयोजक, सह संयोजक और मानीटरिंग टीम के साथ बैठक में बोल रहे थे।
आज अटल जयंती को भाजपा मनाएगी सुशासन दिवस, कल मनाएगी वीर बाल दिवस
25 दिसंबर को पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयन्ती को प्रत्येक बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में मनाने का काम करेंगे। इसी कड़ी में 26 दिसंबर को भाजपा वीर बाल दिवस के रूप में मनाते हुए सिख धर्म के दसवें गुरू गुरू गोविन्द सिंह के सबसे छोटे दो बेटे जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मनाएंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, हमारी विकास यात्रा में कार्यकर्ता प्राथमिकता में रहता है। अभी तक पार्टी के जो भी अभियान कार्यक्रम हुए है, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से लाभार्थी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया गया है। बिना भेद भाव के समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करते है। कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी एप पर समाज के हर तबके को जोड़ना चाहिए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने बताया कि अवध क्षेत्र के पदाधिकारीयों को सभी 15 जिलों में क्षेत्रीय प्रवासी के रूप में मानीटरिंग हेतु नियुक्त किया है। यह प्रवासी 25 दिसंबर को सभी अभियानों की बैठक लेंगे, उसके बाद अटल जी के जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन दिवस संगोश्ठी और अगले दिन वीर बाल दिवस कार्यक्रम में रहेंगे। अवध के सभी जिलों में सिख समाज का कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया है। कहा कि 2 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष प्रदेश में नमो एप से प्रतिदिन लगभग 15 हजार लोग जुड़ रहे हैं। जबकि अवध क्षेत्र में प्रतिदिन 5 हजार लोगों को जोड़ने का प्रयास चल रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, महामंत्री विजय प्रताप सिंह, मंत्री संजय गुप्ता, विनोद कुमार, विकास सिंह, मणीन्द्र पाण्डेय, अखिलेश त्रिपाठी, डा. विमल सिंह, आईटी व सोश् मीड़िया से संयोजक आयुश बाजपेयी, मानस मित्रा, सह संयोजक मनोज त्रिवेदी, दीपक तिवारी सहित मानीटरिंग टीम के लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:मुफ्त के चक्कर में न पड़ो, यह तुम्हें गुलाम बना देगा, मंच से बोले सिंगर कैलाश खेर, देखें Video
