बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर नाराज हैं कर्मचारी
बहराइच, अमृत विचार। जिले के संविदा बिजली कर्मियों ने रविवार शाम को मसाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सभी मांगों को लेकर आंदोलित है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले दसवें चरण का प्रदर्शन रविवार शाम को शुरू हुआ। संघ के जिलाध्यक्ष परशुराम की अगुवाई में सभी ने विद्युत उपकेंद्र गुल्लबीर में मशाल जुलूस निकाला। जिसमें में बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल कर मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
सभी का कहना है कि संविदा कर्मचारियों के साथ भेदभाव न करके वेतन 18000 निर्धारित करने, दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारी के मृतक की स्थिति में हित लाभ 10 लाख देना करने, मार्च 2023 में धरने के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों को पुनः विभाग में वापस लेने और ईपीएफ घोटाले की जांच करके ईपीएफ जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। शहर के गुल्लाबीर पावर हाउस पर मशाल जुलूस में संविदा कर्मचारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रमेश बाबू, संगठन मंत्री जनार्दन प्रसाद, सौरभ श्रीवास्तव, दीप नारायण मौर्य, रमेश कुमार, रूपेश साहू, फैजान अहमद मौजूदशामिल रहे।
