लखनऊ: सीएम योगी ने अटल जी की जयंती पर उन्हें किया याद, लोकभवन में फोटो पर किया माल्यार्णण, कही बड़ी बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूरा देश सोमवार को पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मना रहा है। राष्ट्र आज अटल जी के कामों को याद कर रहा है, वहीं यूपी में बीजेपी अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर सीएम योगी ने लोकभवन परिसर में अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। 

सीएम योगी ने कहा कि आज हम सभी अटल जी की जयंती मना रहे हैं। अटल जी की जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। अटल जी ने ही सुशासन की नींव रखी थी। हम सभी अटल जी के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। 

अटल जी ने भारत का नाम दुनिया में रौशन किया था। उन्होंने राष्ट्र और समाज को एक नई दिशा दी। साहित्य के क्षेत्र में अटल जी के योगदान को भूला नहीं जा सकता है। इस मौके पर बीजेपी के बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार