Madhya Pradesh Cabinet: मोहन कैबिनेट का विस्तार, 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ...देखें लिस्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपने तेरह दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 18 कैबिनेट और दस राज्य मंत्री शामिल किए। मंत्रिमंडल में नए एवं युवा चेहरों को भी तवज्जो दी गयी है। पूर्व शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल रहे अनेक चेहरों को इस बार मंत्री पद नहीं दिया गया है। राजभवन में आयोजित गरिमामय एवं संक्षिप्त समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वरिष्ठ विधायकों कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, करण सिंह वर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, विजय शाह, संपत्तिया उइके, निर्मला भूरिया, तुलसी सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला और नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी।
इसके अलावा कृष्णा गौर, गौतम टेटवाल, धर्मेंद्र लोधी, नारायण सिंह पंवार, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, राधा सिंह, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी और दिलीप अहिरवार को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव के अलावा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम-
कैबिनेट मंत्री
1-तुलसी सिलावट
2-प्रदुम्न सिंह तोमर
3-नारायण सिंह कुशवाहा
4-एदल सिंह कसाना
5-राकेश सिंह
6-विजय शाह
7-करण सिंह वर्मा
8-प्रह्लाद पटेल
9-कैलाश विजयवर्गीय
10-निर्मला भूरिया
11-संपतिया उईके
12-उदय प्रताप सिंह
13-गोविंद सिंह राजपूत
14-विश्वास सारंग
15-चैतन्य कश्यप
16-इंदर सिंह परमार
17-राकेश शुक्ला
18-नागर सिंह चौहान
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19- नारायण पवार
20-कृष्णा गौर
21-दिलीप जायसवाल
22-धर्मेंद्र लोधी
23- लेखन पटेल
24-गौतम टेटवाल
राज्यमंत्री-
25-दिलीप अहिरवार
26-राधा सिंह
27-नरेन्द्र शिवाजी पटेल
28-प्रतिमा बागरी
यह भी पढ़ें- सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा- क्रिसमस मनाते समय राष्ट्र की रक्षा में बलिदान दे रहे सैनिकों को न भूलें
