सुलतानपुर: सांता क्लॉस बन रात में खुले में सो रहे गरीबों के पास पहुंचे डूडा के अधिकारी, ठंड से बचाव के लिए भेजा सेल्टर होम
सुलतानपुर,अमृत विचार। क्रिसमस डे को सांता क्लॉज बनकर डूडा की टीम शहर के सार्वजनिक स्थानों पर खुले में सोते गरीब व असहायों के पास पहुंचे और उन्हें ठंड से बचाव के लिए निशुल्क आश्रय गृह में रहने को प्रेरित किया। नगर पालिका परिसर में संचालित जिला नगरी विकास अभिकरण (डूडा) सुलतानपुर के शहर मिशन प्रबंधक अभिनव बाजपेयी अपनी आश्रय गृह व्यवस्था टीम के साथ रविवार की रात नगर विशेष अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा प्रमुख चौराहों पर खुले में सो रहे बेघर गरीब असहायों से मिले।
.jpg)
बाजपेयी ने खुले में सो रहे लोगों को जगा जगा कर प्रेरित किया और बताया कि वह इस तरह से ठंड में न सोए। उनके लिए सरकार की ओर से बेघर असहायों के लिए सेल्टर होम (आश्रय गृह) बनाया गया है। जहां उन्हें निःशुल्क बेड, विस्तर, बिजली, आरओ का शुद्ध पानी, टीवी तथा अलग अलग महिला पुरुष केयर टेकर की व्यवस्था है।
बाजपेयी टीम के साथी सेल्टर होम के प्रबंधक मनोज सिंह व सूरज के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर मौजूद आम जन को भी पम्फलेट देकर इस योजना की जानकारी दी और उनसे बेघर लोगो को ठंड में बचाव हेतु सेल्टर होम भेजने व पहुंचने की अपील की। सांता क्लॉज की तर्ज पर क्रिसमस डें के एक दिन पहले पहुचे डूडा के टीम की इस जानकारी से तमाम बेघर गरीबो के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। टीम को दुआएं देते हुए लोगो ने कहाकि अब हम सेल्टर होम में सोएंगे।
यह भी पढ़ें;-जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतर्राज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, एक तमन्चा और 10 मोबाइल फोन बरामद
