हर जरूरत मंदों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराना लक्ष्य: अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर। चुनार विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नरायनपुर ग्रामसभा दीक्षितपुर शिव शंकर धाम में गुरुवार को विकासखंड सीखड़ में निशुल्क कंबल व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पांच नाविकों को लाइफ जैकेट किट वितरण कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर गरीबों, निःसहाय, दिव्यांग एवं जरूरतमंद 950 लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मिर्जापुर की लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार सभी के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। मोदी जी की गारंटी की गाड़ी हर क्षेत्र, हर गांव में पहुंच रही है।
सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हैं सभी को इसकी जानकारी मिल रही है तथा मौके पर अधिकारी और कर्मचारी मौजूद होते हैं और ऐसे वंचित व जरूरतमंद लोगों का फार्म भरवाने के साथ-साथ योजना का लाभ दिलाने का भी कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें;-लखनऊ: नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, जानें कहां फंसा है पेंच
