संतकबीरनगर : अटल जी के जन्मदिन पर सम्मानित किए गए वरिष्ठ कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेंहदावल/ संतकबीरनगर, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के आवास करमा कला गांव में कार्यक्रम अयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
      
मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिक्षा मंदिर गोरखी बाडा विद्यालय में हुई थी। यहां से उन्होंने आठवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त की। जब वह पांचवीं में थे तब उन्होंने प्रथम बार भाषण दिया था। कालेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। आरंभ में वे छात्र संगठन से जुड़े। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता नारायण राव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। 
 
विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी भारत रत्न तो नहीं बन सकते हैं, किंतु भारत रत्न के आदर्शों पर अवश्य चल सकते हैं। हमें अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रसेवा की सीख लेनी चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेई जी की जीवनी के बारे में बताया और कहा जो पौधा भारतीय जनता पार्टी के रूप में उन्होंने लगाया आज वह वटवृक्ष बन चुका है। 

इस मौके पर राजेश सिंह ,अरुण सिंह , दिनेश कुमार पांडेय , आनंद शंकर  पाठक, आनंद श्रीवास्तव , इन्द्रसेन सिंह ,हरिशंकर निषाद , समेत कई सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -छात्रों के बनाये मॉडल देख दंग रह गए सांसद, कहा - केंद्र सरकार के संज्ञान में लाऊंगा बच्चों का प्रयास

संबंधित समाचार