अटल बिहारी वाजपेई जयंती : राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी - धर्मपाल सिंह
बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई राजनीति के अजातशत्रु थे। उनके पास सभी परिस्थितियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता थी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारत की राजनीति को आइना दिखाया, नई दिशा दी। सुशासन की नींव रखी। स्थिर सरकारें जनता जनार्दन के लिए कैसे उपयोगी होती हैं , इसकी शुरुआत अटल ने 1998 से प्रारंभ की। आज वही परंपरा चल रही है। घरेलू हो या विदेशी मोर्चा , अटल जी राह बनाते गए। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासी उसी स्वरूप को नए रूप में देख रहे हैं। बता दें कि पूरे जिले में अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस से जुड़े आयोजन हुए।
ये भी पढ़ें -यूपी में कल से शुरू होगा होगा विशेष अभियान, बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
