मुंबई: मॉल में 25 से 30 बाइकें आग में जलकर हुईं खाक, कोई हताहत नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित फीनिक्स मॉल में सोमवार को 25 से 30 मोटरसाइकिलें आग में जलकर खाक हो गईं, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर में अपराह्न एक बजकर 15 मिनट पर आग लगी, जिसे एक बजकर 40 मिनट पर बुझा दिया गया। उन्होंने बताया, ''दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने पानी के इस्तेमाल से आग को बुझा दिया था। दमकल की एक गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा गया था। आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।'' 

यह भी पढ़ें- सेना प्रमुख ने पुंछ का किया दौरा, कहा- 'बहुत ही पेशेवर तरीके से' अभियान संचालित करने को 

संबंधित समाचार