कर्नाटक: सड़क हादसे में गर्भवती समेत एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलबुर्गी। कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के सवालगी गांव के पास सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य और कलबुर्गी जिले …

कलबुर्गी। कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के सवालगी गांव के पास सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य और कलबुर्गी जिले के आलंद तालुका के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वे लोग कार में सवार होकर परिवार की एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराने जा रहे थे। इसी दौरान इनकी कार कलबुर्गी के सवालगी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गयी।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को कलबुर्गी के सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार