मुरादाबाद : ऑपरेशन हंट में पुलिस ने 94 अभियुक्त दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद में 20, अमरोहा में 34 तथा रामपुर में सात अभियुक्त गिरफ्तार

मुरादाबाद, अमृत विचार। परिक्षेत्र के जिलों में पुलिस ने सोमवार को भी ऑपरेशन हंट चलाया और 94 अभियुक्तों को दबोच कर जेल भेजा है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में भय व्याप्त है।

सोमवार को हुई कार्रवाई में पुलिस ने गैर जमानती वारंट के 15, वांछित 10 और अन्य मामलों के 69 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस तरह पुलिस ने कुल 94 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस उप महानिरीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि अपराधियों को खुले में नहीं घूमने देंगे। उन्हें जेल भेजने के लिए परिक्षेत्र के जिलों में पुलिस ऑपरेशन हंट को अभियान के तौर पर चला रही है। 

सोमवार को अमरोहा पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के 7 वारंटी, दो वांछित व अन्य 25, इस तरह कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी तरह बिजनौर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू के आठ, वांछित तीन और अन्य मामलों के 15, कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद पुलिस ने वांछित एक और अन्य मामलों के 19 अर्थात कुल 20 अभियुक्तों को दबोचा है। रामपुर पुलिस ने कुल सात अभियुक्त पकड़े हैं। इनमें तीन अभियुक्त वांछित और चार अन्य मामलों के थे, जो फरार चल रहे थे। इसी तरह संभल पुलिस ने एक वांछित और छह अभियुक्त अन्य मामलों में गिरफ्तार किए हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष पर हमलावर ने चलाई गोली, बाल बाल बचे

संबंधित समाचार