प्रयागराज: माघ मेले की तैयारियों का सीएम योगी करेंगे निरीक्षण, अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम के साढ़े तीन घंटे के इस दौरे को लेकर अफसरों की नींद हुई हराम, मचा हड़कंप

प्रयागराज। माघ मेला-2024 की तैयारियों का सम्पूर्ण निरीक्षण करने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज आंयेंगे। जिसको लेकर जिलाधिकारी और मेलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों मे खलबली मची हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले मेला प्राधिकरण के आईट्रिपलसी सभागार आये सारी तैयारियां कर ली गयी है। जहां सीएम अधिकारियो के साथ माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम के साढ़े तीन घंटे के इस दौरे को लेकर अफसरों की नींद हराम हो चुकी है।

Untitled-4 copy

सीएम का दौरा निर्धारित होने के बाद अफसरों की भागदौड़ तेज हो गई है। अधिकारियों ने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा पहले से की है। सीएम योगी बुधवार को हेलीकॉप्टर से 12:25 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेगे। वहां से सीएम का काफिला 12:30 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होगा। जहां कुछ दर सीएम अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।  सीएम का काफिला एक बजे सीधे संगम नोज पर पहुंचेगा। वहां बने रहे स्नान घाटों और चकर्ड प्लेट मार्गों के निरीक्षण करने के बाद वह अधिकारियों के साथ वीआईपी किलाघाट पहुंचेंगे। सीएम महाकुंभ के तहत निर्माणाधीन पक्के घाट का निरीक्षण करने के बाद अक्षयवट कॉरिडोर परियोजना की तैयारियों को देखेंगे। वह अक्षयवट परिपथ पर पातालपुरी और सरस्वती कूप का भी निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद 1.54 बजे पांटून पुल, 2:10 बजे नागवासुकि मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ ही रिवर फ्रंट टाइप सड़कों के निर्माण को देखेगे। सीएम 2:25 बजे मेला प्राधिकरण कार्यालय पर पहुंचकर प्राधिकरण के आईट्रिपलसी सभागार में अधिकारियों के साथ माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।  3:50 बजे सीएम का काफिल सूबेदारगंज के लिए रवाना होगा। वह सूबेदारगंज-चौफटका फ्लाईओवर के अलावा एयरपोर्ट रोड का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम बम्हरौली एयरपोर्ट सेे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

समय से पहले नही बन सके चार पांटून पुल

माघ मेले के काम पूरे करने के लिए अधिकारियों को समय दिया गया था। समय बीतने के बाद  छह पुल में से सिर्फ दो पांटूनपुलों का निर्माण पूरा हुआ है। चार पांटूनपुल अभी भी अधूरे है। चकर्ड प्लेट सड़कों का निर्माण कार्य अधूरा है। काली मार्ग की सडके नही पूरी हो सकी है। गंगोली शिवाला और नागवासुकि पांटूनपुलों का भी निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। 

सीएम के आने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज संगम आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके प्रोटोकॉल में लगाए गए सुरक्षा के अलावा संगम निरीक्षण के दौरानपाकभारी का सेवा कीी जाएगी जिससे उनके निरीक्षण में कोई दिक्कत ना सके।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर सारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रोटोकॉल के अलावा संगम नोज और किला घाट पर भारी फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात की जाएगी।

                                                                                        राजीव रंजन मिश्रा, माघ मेला एसएसपी

यह भी पढे़ं: ग्रीन हाइड्रोजन एक स्वच्छ ऊर्जा, इसे प्रोत्साहित करना जरूरी: सीएम योगी

संबंधित समाचार