Banda News: रिटायर्ड फौजी ने दो मासूमों को घर के अंदर ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज
बांदा में रिटायर्ड फौजी ने दो मासूमों को घर के अंदर ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास।
बांदा में रिटायर्ड फौजी ने दो मासूमों को घर के अंदर ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
बांदा, अमृत विचार। सोमवार को घर के बाहर खेल रही 5 व 7 वर्षीय मासूम नाबालिग बहनों को पड़ोसी जयराम सिंह ने उन्हें अपने घर में कुत्ते को खिलाने और मछलियों को दाना चुनाने का बहाना करके घर के अंदर बुलाया और लिया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। 5 वर्षीय बहन को कुत्ते के पास खेलने के लिए बैठा दिया जबकि 7 वर्षीय बहन को कमरे के अंदर ले जाकर उसे बेड में लेटा दिया और कपड़े उतारने लगा।
इसी दौरान छोटी बहन को खेलते समय कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह जोर-जोर से रोने लगी। रिटायर्ड फौजी ने छोटी बहन को घर के बाहर निकाल दिया। बाहर आने पर छोटी बहन ने बड़ी बहन के अंदर होने की जानकारी परिजनों को दी। जब परिजन दरवाजा खोल कर अंदर पहुंचे तो बड़ी बेटी डरी व सहमी मिली। उसने घटना की जानकारी दी। घटना के बाद से फौजी घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।
क्षेत्राधिकारी नगर गवेद्र पाल गौतम ने बताया कि कोतवाली नगर के झील का पुरवा में दो नाबालिग बहनों को एक व्यक्ति गलत कार्य के उद्देश्य से अपने घर के अंदर ले गया था, लेकिन वह अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सका। उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: सर्दी आते ही अज्ञात शव मिलना शुरू… कमिश्नरेट के थाना क्षेत्रों में रोजाना मिल रहे, ये है आकंडा
