भाजपा नेता की मां और पत्नी के साथ हुई टप्पेबाज़ी, दो बदमाशों ने अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार हरदोई। शहर में एक बार फिर टप्पेबाज़ी हो गई। इस बार बाइक सवार टप्पेबाज़ो ने भाजपा नेता की मां और उनकी पत्नी को निशाना बनाते हुए उनके हाथ से पर्स छीन कर भाग निकले। वाक्या मंगलवार को सिनेमा चौराहे का बताया गया है। इस बारे में एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया है कि केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

बताया गया है कि भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा की पत्नी भूमिका सिंह मंगलवार को अपनी सास पूर्णिमा सिंह पत्नी अखिलेश सिंह के साथ शहर के सिनेमा चौराहे पर कुछ खरीददारी कर रहीं थीं,उसी बीच बाइक सवार दो युवक उन दोनों के पास पहुंचें और कहने लगे कि उनके बच्चे पर शनि का प्रकोप है,इसके अलावा कुछ तंत्र विद्या की बाते करते हुए भूमिका सिंह के हाथ से पर्स ले ली और वहां से भाग निकले। पर्स में 30 हज़ार की नगदी के अलावा सोने की जंज़ीर व कुछ और ज़ेवर भी थे। इस बारे में एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने कहा है कि तहरीर आते ही केस दर्ज कर जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जल्द खुलासा किया जाएगा।

पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष है अखिलेश सिंह

हरदोई। भाजपा नेता मुकुल सिंह के पिता अखिलेश सिंह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष है,साथ ही कई अन्य संगठनों से जुड़े हैं। वारदात का पता होते ही तमाम मीडिया कर्मी उनके घर पहुंचे। कुछ लोगों ने फोन पर हाल-चाल लिया और वारदात के बारे में सवाल-जवाब किए।

ये भी पढ़े:- GOOD NEWS! सीएम योगी ने सुनी युवाओं की आवाज!, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग की आयु सीमा तीन साल बढ़ाई!

संबंधित समाचार