मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में 1 लाख 10 हजार की दवाएं बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीगंज प्रतापगढ़ अमृत विचार : औषधि निरीक्षकों की टीम ने मंगलवार को रानीगंज के चिरकुट्टी  स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। वहां से दवाओं जब्त करने के साथ टीम मेडिकल स्टोर संचालक को भी रानीगंज थाने ले गई। मामले की विधिक कार्रवाई कर मेडिकल स्टोर संचालक को सुपुर्दगी में छोड़ा गया।

चिरकुट्टी चौराहे पर अवैध ढंग से चल रहे मेडिकल स्टोर की जांच करने दोपहर में औषधि निरीक्षक प्रयागराज संतोष कुमार पटेल व औषधि निरीक्षक प्रतापगढ़ राहुल कुमार टीम के साथ चिरकुट्टी चौराहा पहुंचे। अवैध रूप से चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई तो टीम को 60 प्रकार की दवाइयां मिलीं जिनमें भिन्नता पाई गई। जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये बताया गया। औषधि अधिकारियों ने दवाओ को जब्त कर मेडिकल स्टोर संचालक को अपने साथ थाने ले गए। वहां विधिक कार्यवाई के बाद मेडिकल स्टोर संचालक को सुपुर्दगी में छोड़ा गया।

ये भी पढ़े:- पीएम श्री विद्यालय के चयन पर कौशाम्बी सांसद ने जताई खुशी,दी बधाई

संबंधित समाचार