घर जा रहे युवक को रंजिश में मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार प्रतापगढ़ : बाजार से नाई के यहां से घर जा रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने रंजिश में युवक को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल युवक को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कंधई के जफरापुर गांव निवासी आदिल (20) पुत्र अनीश मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कंधई के किशुनगंज बाजार स्थित नाई की दुकान से बाल कटवाकर शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था।

रास्ते में कठार गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली कमर में लगी,जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल लाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसओ कंधई प्रदीप कुमार ने मामले की पूछताछ की। एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल के पिता के अनुसार हमला करने वाला एक उनके गांव का है और अन्य मंदाह के हैं। मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़े:- ट्रक पर जा रहा था स्क्रैप जहाज, लखनऊ में बीच रास्ते फंसा, देखने वालों की उमड़ी भीड़

संबंधित समाचार