चार साहिबजादों का मनाया गया बलिदान दिवस, गुरूवाणी से गूंज उठा गुरूद्वारा
सुलतानपुर, अमृत विचार: शहर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा पर मंगलवार को भाजपा ने वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) मनाया। 4 साहिबजादों की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस पर भाजपा ने जिले के सभी 26 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके बलिदान को याद किया।
नगर में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारा गुरुवाणी से गूंज उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष डां आरए वर्मा ने कहा कि साहिबजादा दिवस हर बच्चे और युवा को नयी प्रेरणा देता है। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने देश और धर्म के प्रति महान बलिदान दिया। जिलाध्यक्ष ने पीएम को धन्यवाद दिया जिनके प्रयासों से वीर बाल दिवस की मान्यता मिली। उन्होंने कहा आज हम सब उन वीर बालकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। उनके बलिदान की कहानी हमारी युवा पीढ़ी के सामने आनी ही चाहिए।
डॉ एके सिंह ने कहा साहिबजादों का बलिदान अपने परिवार के लिए नहीं देश और धर्म के लिए था। ज्ञानी सरबजोत सिंह ने शबद कीर्तन गाया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरु नानक विद्यालय में साहिबजादों के जीवन पर आधारित फोटो गैलरी का अवलोकन किया और वहां आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।इसके बाद बच्चों ने शहर में पथ संचलन निकाला।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, अलोक, महेंद्र पाल सिंह, सुदीप पाल सिंह, आकाश जायसवाल आदि रहे।
ये भी पढ़े:- 30 को अयोध्या में पीएम की जनसभा में अयोध्या जिले से जाएंगे 65 हजार कार्यकर्ता
