रामपुर: ट्रेन की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भोट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन चपेट में आने से हरियाणा के रहने वाले संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां सूचना के बाद परिजन भी आ गए। शव का पोस्टमार्टम के होने के बाद उसको घर ले गए।

हरियाणा के करीरा निवासी रामौतार उम्र करीब 64 वर्ष रेलवे में किटमेन में संविदा के पद पर तैनात था। सोमवार शाम भोट रेलवे ट्रैक के आस पास उसकी ड्यूटी थी।सोमवार की शाम लगभग सात बजे ट्रेन की चपेट में आ गया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन भी दोपहर के बादअस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर रवाना हो गए। जीआरपी इंचार्ज सुभाष तोमर ने बताया कि भोट क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

ये भी पढे़ं- रामपुर: नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, तैयारियां शुरू

 

 

संबंधित समाचार