अग्निवीर भर्ती : अमेठी और अयोध्या के युवाओं ने सेना भर्ती में दिखाया दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के 9वें और अंतिम दिन अमेठी और अयोध्या के युवाओं की अग्निवीर सामान्य ड्यूटी जीडी पदों के चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने अपना दम दिखाया है। पिछले दिनों से अधिक सख्या में युवाओं ने भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया है।

वहीं भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन अमेठी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस द्वारा युवाओं से अपिल की गई कि वह किसी प्रकार के धोखाधड़ी के शिकार होने से सतर्क रहें इस रैली के लिए आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस अमेठी द्वारा ही आधिकारिक जॉइनिंग पत्र जारी किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति कहता है कि वह जॉइनिंग पत्र जारी करेगा तो वह झूठ बोल रहा है जॉइनिंग पत्र नकली होगा। सभी उम्मीदवारों से अपील करते हुए धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने वह संदेहपूर्ण गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : नहर पुलिया की टूटी सुरक्षा दीवार, बड़े हादसे को दे रही दावत

संबंधित समाचार