Video : CM योगी पहुंचे प्रयागराज, घाटों का किया निरीक्षण - दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर जिले में पहुंचे। जहाँ उन्होंने किला घाट, दशाश्वमेघ घाट के निर्माण कार्य एवं अक्षयवट, पातालपुरी व सरस्वती कूप कॉरिडोर आदि के कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने भव्य माघ मेले के आयोजन के लिए निर्देश भी दिए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को संगमनगरी पुलिस लाइंस मैदान पर बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद केसरी देवी पटेल, महापौर उमेशचंद गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, सतुआ बाबा आदि ने स्वागत किया। 

कड़ी सुरक्षा के बीच संगम नोज पर पहुंचने पर प्रयागराज कमिश्नर और मेला एसएसपी ने उनका आवभगत किया। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोंचार के  विधि विधान से मां गंगा का पूजन किया। सीएम ने कुंभ की तैयारियों समेत माघ मेले की पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये।  

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की तैयारी को लेकर मंगलवार से आला अधिकारियों ने अपनी ममर कस ली थी। बुधवार को सुबह से संगम नोज पर भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गयी थी। सीएम योगी को 12 बजे संगमनगरी पहुंचना था। कोहरे के कारण वह करीब चार घंटे की देरी से प्रयागराज पहुंचे। पुलिस लाइंस स्थित मैदान पर बने हेलीपैड पर करीब साढ़े तीन बजे योगी का हेलीकॉप्टर उतारा गया । इसके बाद वह कार से अपने काफ़िले के साथ संगम नोज पर पहुंचे। जहां उन्होने विधि विधान से वैदिक मंत्रोंचार के साथ गंगा का पूजन गंगा और माघ मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए लिए गये संकल्प को लेकर मां गंगा से प्रार्थना की। पूजन के बाद वह खिला अक्षय वट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन भी कर सकते हैं। जहां  महंत बलबीर गिरी ने पूजन कराया।  इसको लेकर सारी तैयारियां पहले से की गई थी। योगी शव अधिकारियो के साथ कुंभ की तैयारियों के साथ माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर रहे मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने उन्हें विस्तार से मेले की पूरी जानकारी दी।  

मेले की तैयारी को लेकर सीएम ने की समीक्षा
सीएम योगी ने कुंभ- 2025 और माघ मेला 2024 के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीएम ने किला घाट, दशाश्वमेघ घाट के निर्माण कार्य एवं अक्षयवट, पातालपुरी व सरस्वती कूप कॉरिडोर आदि के कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की। मुख्यमंत्री के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के अलावा लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित सभी विधायक मौजूद रहे। 

 

 

ये भी पढ़ें -Good news : आसान हुआ ट्रेन का सफर, कोहरे को मात दे रही एंटी फाग डिवाइस

संबंधित समाचार