हरदोई : योग गुरु बाबा रामदेव ने मिशन आत्मसंतुष्टि संचालक को दिया आशीर्वाद
हरदोई, अमृत विचार। योग गुरु बाबा रामदेव ने योग ग्राम में योग सेवाएं ले रहे मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक राजवर्धन सिंह राजू को उनके कार्यों की न सिर्फ प्रशंसा की बल्कि उनके मिशन को इसी तरह आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। योग गुरु के आशीर्वाद से समूचा मिशन आत्मसंतुष्टि को संतुष्टि मिली है।
बताते चलें कि मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक राजवर्धन सिंह राजू पिछले कई सालों से समाजसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने नशे के जाल में फंसे हुए लोगों को नई ज़िंदगी दी और उन्हें जीने का हुनर सिखाया।सड़क के किनारे पड़े मानसिक रोगियों को गोद ले कर उनका इलाज कराया। इतना ही नहीं लावारिस लाशों का वारिस बन कर उनका अंतिम संस्कार कराने में हमेशा आगे रहे और लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। संचालक श्री राजू ने बताया कि उनका मिशन योग गुरु से प्रेरित हो कर लोगों को योग के लिए जागरूक कर रहा है। मानसिक रोगियों को योग के माध्यम से निरोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव से उनकी शिष्टाचार के नाते मुलाकात हुई। योग गुरु ने उनके मिशन आत्मसंतुष्टि को समाजसेवा के लिए इसी तरह से आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें -हरदोई में गूंजा - सब पर राम तपस्वी राजा,तिन के काज सकल तुम साजा...
