प्रयागराज: शादी में पटाखा क्या फूटा, भड़क गए काजी!, निकाहनामा पढ़ने से कर दिया इंकार, बैरंग लौटी बारात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। मऊआइमा क्षेत्र में एक अजीब घटना घटी जहां मात्र पटाखा दगाने से काजी भड़क गए और निकाह पढ़ने से इंकार कर दिया, जिससे बारात बैरंग वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि यहां के एक गांव का रहने वाला एक अधेड़ सऊदी अरब में सिलाई का काम करता है। उसके साथ बस्ती जिले का रहने वाला भी एक आदमी काम करता था।

दोनों में रिश्ते को लेकर बात हुई। मऊआइमा के लड़के की शादी बस्ती में शरियत से होना तय हो गई। एक दिसम्बर को दोनों भारत वापस लौटे और 26 दिसम्बर को निकाह करना तय हुआ। पांच लोगों को लेकर दूल्हा बारात लेकर बस्ती पहुंच गया, जहां बारात में किसी ने पटाखा बजा दिया। इस बात से और पटाखे की आवाज़ सुनकर काजी भड़क गये और निकाह पढ़ने से मन कर दिया। काजी ने कहा कि निकाह में पटाखा बजाना हराम है।

इसके बाद दूल्हा और उसके साथियों को बड़ी बेइज्जती हुई। काजी के मना करने के बाद बिना निकाह के ही बुधवार को शाम बारात वापस लौट आई। जिसे लेकर गांव में ये विषय चर्चा का केंद्र बना बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: संगम नगरी में टला बड़ा हादसा, जल पुलिस ने 36 लोगों की बचाई जान, बनाया रिकॉर्ड, जानें क्या है मामला?

संबंधित समाचार