अम्बेडकरनगर में धने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान में आई गिरावट Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरगनर, अमृत विचार। गुरुवार को घने कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखायी दिए। कोहरे के साथ बूंदे गिरने से फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। लगातार तापमान में गिरावट और घना कोहरा छाने के अलावा पड़ रही सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जनपद में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। कोहरे के असर से जहां वाहनों की रफ्तार थमी वहीं लोग जमकर ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। इसी बीच स्कूली बच्चे भी ठिठुरन भरी ठंड में स्कूल जाते हुए दिखाई दिए। 

गुरुवार को अचानक से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से बचाव कर रहे हैं। तो कई लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। गुरुवार की सुबह जनपद का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दिन में मौसम साफ हो गया। वहीं आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे के आसार हैं। सुबह के समय विजिविलिटी कम होने के कारण वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। ठंड के साथ घने कोहरे ने बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे के बीच स्कूल जाने में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. विजय तिवारी ने बताया कि ठंड में बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से सावधानी बरतना चाहिए। उन्होंने सलाह दिया कि अत्यधिक ठंड में सुबह या शाम को बुजुर्ग टहलने न निकले। 

ये भी पढ़ें -31 दिसंबर को सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर रहेगा हर सफर में सड़क सुरक्षा स्लोगन

 

संबंधित समाचार