अमेठी में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था एनबीडब्ल्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। अमेठी में धारा 307 के पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर न होना सपा प्रवक्ता को महंगा पड़ गया। कोर्ट की तरफ से जारी किए गए नान बेलेबल वारंट पर पुलिस ने सपा प्रवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रधानी चुनाव की रंजिश में सपा प्रवक्ता ने वंश बहादुर पर जानलेवा हमला किया था।

पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मोचवा सुलतानपुर गांव का है, जहां 2015 में गांव के ही रहने वाले वंश बहादुर यादव ने अमेठी कोतवाली में सपा प्रवक्ता और तत्कालीन ग्राम प्रधान रामराज यादव के बेटे पिंटू यादव पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

कोर्ट द्वारा जमानती वारंट भी जारी किया था, जिस पर पिंटू यादव न्यायालय में हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट द्वारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट पर अमेठी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह पिंटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें -Gonda route diversion : शुक्रवार रात 12 बजे से नहीं जा सकेंगे अयोध्या, यात्रा से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

संबंधित समाचार