Video - महज एक मिनट में सुनिए 75 जिलों का नाम, कमाल है गोंडा का ये छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जिले के बभनजोत ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बभनजोत में पांचवी क्लास में पढ़ रहा छात्र इस समय सुर्खियों में है। कुनाल एक मिनट में प्रदेश के सभी 75 जिलों का नाम फर्राटे से सुनाता है। यही नहीं, कुनाल को देश के सभी राज्य और उनकी राजधानी का नाम भी मुंहजबानी याद है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कुनाल को अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया और उसका उत्साह बढ़ाया। 

बभनजोत गांव के रहने वाले तुलाराम प्रजापति का 11 वर्षीय बेटा कुनाल प्रजापति गांव के ही सरकारी स्कूल में पांचवी क्लास का छात्र है। भाई बहनों में सबसे छोटा कुनाल पढ़ने में मेधावी है। कुनाल को देश के सभी राज्य, राजधानी व प्रदेश के सभी जिलों के नाम कण्ठस्थ हैं। वह एक मिनट में प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम फर्राटे से सुनाता है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा कुनाल की प्रतिभा देखकर दंग रह गयीं। कुनाल ने उन्हे बेझिझक सभी जिलों के नाम, राज्य के नाम और उनकी राजधानी का नाम सुनाया। डीएम ने कुनाल से उसके भविष्य को लेकर सवाल किया तो उसने कहा कि वह भी डीएम बनना चाहता है। इस पर डीएम ने उसका पीठ थपथपायी और उसे नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है‌ स्कूल के बाहरी परिदृश्य के साथ शिक्षा में भी सुधार हो रहा है। परिषदीय स्कूलों के लिए यह बेहतर संकेत है। डीएम ने स्कूल के प्रधानाध्यापक राम धीरज की भी सराहना की। 

बड़ा होकर डीएम बनना चाहता है कुनाल
पांचवी क्लास में पढ़ने वाले कुनाल की उम्र भले ही कम हो लेकिन उसके सपने बड़े हैं। कुनाल बड़ा होकर डीएम बनना चाहता है। कि नाल के पिता तुलाराम मजदूरी करते हैं। भाई बहनों में कुनाल तीसरे नंबर पर है। बड़ा भाई किशन कक्षा 6 में पढता है तो वहीं बहन नेहा प्रजापति कक्षा 9 में जनता इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

बीएसए ने कुनाल व स्कूल के प्रधानाध्यापक को किया सम्मानित 
कुनाल को मिली शाबाशी से बीएसए प्रेमचंद यादव भी गदगद नजर आए। उन्होंने भी कुनाल को अपने कार्यालय ले जाकर सम्मानित किया। बीएसए ने कुनाल को एक जोड़ी स्कूल ड्रेस व जूता मोजा भी खरीद कर दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक राम धीरज को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें -उम्मीदः खत्म होगा इंतजार, नए साल में मिलेगा स्टेडियम का तोहफा

संबंधित समाचार