हंगामे के बीच तीन सदस्यीय टीम ने किया बेलवा मिश्र गांव में अनियमितता के आरोपों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार सांथा, संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड के बेलवा मिश्र  गांव में पूर्व में कराये गए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत लोकायुक्त से करके कार्रवाई करने की मांग की गई थी। जिस पर तीन सदस्यीय टीम ने स्थलीय सत्यापन करके जांच रिपोर्ट बनाई। बेलवा मिश्र निवासी बदरुद्दीन पुत्र हकीमुल्लाह ने वर्ष 2015 से 2021 तक कराए गए विकास कार्यों में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा अनियमितता करने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत लोकायुक्त से शिकायत करके कार्रवाई की मांग किया था। 

लोकायुक्त के निर्देश पर डीडीओ सुरेशचंद्र केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी और जेई पीडब्ल्यूडी सुरेशचंद्र बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचे तथा शिकायतकर्ता से सभी तेरह विंदुओं की जानकारी लिया। इसके बाद एक-एक परियोजना का स्थलीय सत्यापन किया। जिसमें टीम ने गुड्डू के घर से अब्दुल सलाम के घर तक सीसी रोड, पीडब्ल्यूडी से स्कूल तक 95 मीटर सीसी रोड कार्य, सलाम के घर से याकूब के घर तक नाला मरम्मत कार्य, वहाबुद्दीन के घर से मोहम्मद हसन के घर तक अंडर ग्राउंड नाली निर्माण कार्य, मजीद के घर से गड़हवा तक अंडर ग्राउंड नाली निर्माण कार्य, पप्पू के घर से सफीक के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य, रहमत अली के घर से याकूब के घर तक नाली निर्माण कार्य, 

इब्राहिम के घर से जुम्मन के घर तक नाली निर्माण कार्य, जोखन के घर से कल्लू के बाग तक इंटरलाकिंग कार्य तथा एल ईडी लाइट, शौचालय, आवास, हैंडपंप रिबोर आदि का स्थलीय सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान दोनों पक्षों में विवाद की भी स्थिति पैदा हो गई थी। हंगामा बढ़ते देख जांच अधिकारियों ने  पुलिस को बुला लिया। पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर हंगामा शांत हुआ और जांच पूरी हुई। इस दौरान टीम ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को भेजी जाएगी। जैसा निर्देश होगा कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:- Good news! डायलिसिस यूनिट से लैस हुए यूपी के सभी जिले, अब आपको अपने जनपद में ही मिलेगी dialysis की सुविधा!

संबंधित समाचार