दूसरे दिन भी गन्ने के खेत में देखा गया तेंदुआ, बढ़ी दहशत, औपचारिकता निभाती रही वन विभाग की टीम
अमृत विचार बाराबंकी: हैदरगढ़ बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र के बमरौली गांव में बुधवार को हमला कर बकरी को मार डालने वाला तेंदुआ दूसरे दिन गुरुवार को भी गांव के बाहर गन्ने के खेत में मौजूद देखा गया। दूसरे दिन भी तेंदुए को पकड़ने खाली हाथ पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा कांबिंग की औपचारिकता निभाई जा रही है। तेंदुए की आमद से बम्हरौली सहित आसपास के गांव में दहशत का माहौल है एवं रतजगा करके जानवरों की रक्षा करने के लिए मजबूर हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को ब्रम्हरौली गांव निवासी सुल्तान की पत्नी शाम 4 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड लोधे सिंह पुरवा के निकट बकरी चरा रही थी कि तभी तेंदुए ने बकरी पर हमला कर मार डाला। दहशत में आई महिला के चिल्लाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो पूर्वांचल एक्सप्रेस के नीचे डाले गए 200 फीट लंबे ढोले में तेंदुआ घुस गया ग्रामीणों ने ढोले को दोनों तरफ से घेर कर जानकारी किसान नेता हरिराम पाल को दी जिसकी सूचना डॉ पाल ने तुरंत एसडीएम को दी उप जिलाधिकारी द्वारा इसकी सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एस अस्थाना व कोतवाली प्रभारी व वन विभाग को देते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिसके डेढ़ घंटा बाद शाम साढ़े 5 बजे के बाद वन विभाग की टीम खाली हाथ प्राइवेट वाहन से बिना किसी तैयारी के वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पहुंची। ग्रामीणों द्वारा किए गए सवाल के जवाब में अपने को विशेषज्ञ बताते हुए ढोल के दोनों तरफ से किसानों को हटा दिया और टार्च मार दी जिससे तेंदुआ घबराकर छलांग मार कर भाग निकला। मौके पर मौजूद श्री पाल ने बताया कि अगर वन विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ आती तो तेंदुए को जिंदा पकड़ा जा सकता था ।
तेंदुआ की मौजूदगी से आतंकित ग्रामीण आज सुबह सामूहिक रूप से संसारा गांव की तरफ जा रहे थे कि तभी गांव निवासी नागर महाराज के खेत के पास तेंदुवा फिर दिखाई पड़ गया । जिसके बाद किसान नेता हरि राम पाल ने एक बार फिर तहसील जाकर उप जिला अधिकारी को जानकारी दी उप जिलाधिकारी ने तत्काल इस गंभीर विषय को लेकर डीएफओ से वार्ता की।। डी एफ ओ द्वारा बताया गया कि बहराइच से एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है जो कल तक क्षेत्र में पहुंच जाएगी।
गांव में है दहशत का माहौल
पिछले दो दिनों से तेंदुए की क्षेत्र में आमद होने के बाद बम्हरौली, गंगापुर संसारा तथा पास पड़ोस के गांव में दहशत का माहौल है बच्चों को लोग घरों से निकलने दे नहीं दे रहे हैं कोचिंग के लिए जाने वाले बच्चे भी गांव से बाहर नहीं निकल रहे हैं यही नहीं बुधवार की रात तेंदुए की दहशत के चलते ग्रामीण रोग को नींद नहीं आई जगह-जगह लोगों को घरों के बाहर अलाव जलाकर सामूहिक रूप से अपने जानवरों की सुरक्षा करते हुए देखा गया।
ये भी पढ़े:- विकास कार्यों के शिलापट्ट पर अब अधिकारी भूल जायें अपना नाम, योगी सरकार का नया फरमान, सभी डीएम को पत्र जारी
