बहराइच के पूर्व भाजपा विधायक का लखनऊ में निधन, क्षेत्र में शोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइन निवासी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह का बृहस्पतिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों में शोक है।

कोतवाली देहात के शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी जटाशंकर सिंह (76) वरिष्ठ भाजपा नेता थे। वह जनपद के नानपारा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। इस समय वह किसान डिग्री कॉलेज के प्रबंध समिति अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। उनकी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष राहुल राय ने बताया कि पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह को एक हफ्ते पूर्व हार्ट अटैक पड़ा था। उनका इलाज लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में चल रहा था। 

बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे के आसपास पूर्व विधायक का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार जिले में आते ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में अशोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग लखनऊ से शव लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण समेत अन्य ने शोक जताया है।

ये भी पढ़ें -हरदोई में धारदार हथियार से चेहरा काट कर अधेड़ दलित का Murder

संबंधित समाचार