बरेली: दिल्ली पर घने कोहरे का साया, तीसरे दिन भी रद्द हुई उड़ान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास घने कोहरा छाए रहने से बरेली से दिल्ली के बीच बृहस्पतिवार को भी उड़ान रद्द कर दी गई। लगातार तीन दिन उड़ान रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। शुक्रवार को भी दिल्ली के लिए उड़ान नहीं है।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम खराब रहने की वजह से एलाइंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से बरेली नहीं पहुंची। एलाइंस की बुकिंग वेबसाइट पर भी फ्लाइट शो नहीं हुई। वेबसाइट के अनुसार 30 और 31 दिसंबर को दिल्ली से बरेली की उड़ान है। इससे पहले 26 दिसंबर को भी यह उड़ान रद्द कर दी गई थी। बुधवार को उड़ान का शेड्यूल ही नहीं है। लगातार उड़ान रद्द होने से सैकड़ों यात्रियों को बुक कराए टिकट निरस्त कराने पड़े और इसका नुकसान भी उठाना पड़ा।

बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली की उड़ान का समय शाम 4:15 बजे है। इससे कुछ ही देर पहले मेसेज भेजकर उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई। जिन लोगों का दिल्ली जाना जरूरी था, उन्हें टैक्सी बुकिंग में भी मोटी रकम फूंकनी पड़ी। बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार बेंगलुरू की फ्लाइट समय पर बरेली पहुंची और वापस बेंगलुरू रवाना हुई। इंडिगो की एक भी फ्लाइट अब तक कोहरे से प्रभावित नहीं हुई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ओवरलोड वाहनों से बढ़ी दुर्घटनाएं...माफिया किस्म के लोगों की अधिकारियों से साठगांठ

 

संबंधित समाचार