जन संवाद विकास यात्रा में शामिल हुईं मंत्री स्मृति ईरानी, दिव्यांगों को बांटे उपकरण
गौरीगंज/ अमेठी, अमृत विचार। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची और देर शाम जन संवाद विकास यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हुईं। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दिव्यांगो को कृत्रिम अंग, उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल वितरित किए। उपकरण पाकर दिव्यांगो के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इसमें कानपुर की संस्था एल्मिकों द्वारा 474 लाभार्थियों को 1053 उपकरण एवं दिव्यांगजन विभाग के 55 लाभार्थियों को 55 सहायक उपकरणों का वितरण किया। इसमें 394 ट्राई साइकिल, 131 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 50 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 03 सीपी चेयर, 338 बैसाखी, 69 वाकिंग स्टिक, 12 रोलेटर, 01 ब्रेलकिट, 19 सुग्मय केन, 18 कान की मशीन, 73 कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स उपकरण दिए गए।
सांसद ने कहा कि आज एल्मिको के सहयोग से जनपद में एक हजार से ज्यादा दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में जो दिव्यांग चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा कृत्रिम अंग दिया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद ने दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को न्याय पंचायत वार पूरे लोकसभा क्षेत्र में कैंप लगाने के निर्देश दिए जिससे मौके पर ही दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, एल्मिको के जूनियर मैनेजर चंदन दुबे, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, विजय किशोर तिवारी, चंद्रमौलि सिंह, सुधांशु शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह पिंटू, विषुव मिश्रा, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -बहराइच के पूर्व भाजपा विधायक का लखनऊ में निधन, क्षेत्र में शोक
