पीलीभीत: BA की छात्रा के शव का रात में अंतिम संस्कार, योगी सेना के ट्वीट पर शुरू हुई जांच..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बिलसंडा, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने देर रात ही बीए की छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई। मगर योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर दिए। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है।

 बताते हैं कि नगर की रहने वाली  बीए की छात्रा का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। परिवार वाले इसका विरोध करते थे। परिवार ने प्रेमी से मिलने पर बंदिश लगा दी थी। छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। परिजन ने रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आनन फानन में किए गए अंतिम संस्कार को लेकर मामला चर्चा का विषय बन गया। 

गुरुवार सुबह भी परिजन श्मशान घाट पहुंचे और अधजली हालत में शव मिलने पर लकड़ी डालकर उसे दोबारा जला दिया। मामले में योगी सेना के एक कार्यकर्ता ने ट्वीट कर पुलिस के उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग की। जिसमें छात्रा की मौत को लेकर सवाल उठाए। परिजन की भूमिका भी संदिग्ध बताई। ट्वीट के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। 

एसओ अजय कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि लड़की बीमार चल रही थी। बीमारी से ही उसकी मौत हुई और रात में ही परिजनों ने श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार किया। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: रिजॉर्ट के पनीर का भी नमूना फेल, बेचने और परोसने वाले पर ढाई लाख जुर्माना

 

 

संबंधित समाचार