पीलीभीत: डीजे पर महिला ने नहीं किया डांस, तो पहले पति और फिर देवर को पीटा, छेड़छाड़ भी की.. कार्रवाई 17 दिन बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दूसरे मकान में जा रहे बाइक सवार दंपति को कुछ लोगों ने रोक लिया। महिला का हाथ पकड़कर जबरन डीजे पर डांस करने का दबाव बनाते हुए छेड़छाड़ की गई। पति ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में घटना के 17 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस दिसंबर की रात 11 बजे वह  एक मकान से दूसरे मकान पर जा रही थी। रास्ते में विजेंद्रपाल के घर पार्टी में डीजे बज रहा था। वहां पर कई लोग डांस कर रहे थे। कुछ लोगों ने उनका हाथ पकड़ा और जबरन डांस करने के लिए कहने लगे और बाइक से नीचे उतार लिया। छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर पति की पिटाई कर दी और लाठी डंडे से मारपीट की। भागकर दंपति ने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और हमला कर दंपति व देवर की पिटाई कर दी। जिसमें उन्हें चोट आई। 

पुलिस ने उसी दिन मेडिकल परीक्षण कराया था। मगर इलाज कराने के चलते तहरीर नहीं  दी जा सकी थी। पुलिस ने विजेंद्रपाल, विकास, विक्रमजीत और प्रेमपाल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढे़ं-  पीलीभीत: BA की छात्रा के शव का रात में अंतिम संस्कार, योगी सेना के ट्वीट पर शुरू हुई जांच..जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार