आज रामनगरी में होंगे सीएम योगी, जानिये मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन की पल-पल की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि वो दर्शन पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के तैयारी का भी सीएम जायजा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, श्रीराम एयरपोर्ट और जनसभा स्थल का सीएम निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के रोड शो के मार्ग का भी अवलोकन करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं। 

गौरतलब है कि अयोध्या को श्रीराम एयरपोर्ट अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित बिल्डिंग का बड़ा तोहफा मिलने वाला है। अयोध्या से दो ट्रेन वंदे भारत और अमृत भारत को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। सीएम योगी प्रधानमंत्री के 30 दिसम्बर के आगमन के पहले अयोध्या पहुंच जाएंगे। 30 दिसंबर को अयोध्या में पूरा योगी मंत्रिमंडल पीएम मोदी का स्वागत करेगा।

यह भी पढ़ें: आगरा: 13 साल बाद बच्चों से मिल खूब रोई मां, 2010 में लापता हुए थे भाई-बहन

संबंधित समाचार