अयोध्या: पेड़ के नीचे दबकर बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थान क्षेत्र के ग्राम मेंहदी मजरे चन्दौरा में रविवार सायं चार बजे गुड़िया (10) पुत्री प्रेमचंद की पेड़ के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 4 बजे गांव निवासी …

अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थान क्षेत्र के ग्राम मेंहदी मजरे चन्दौरा में रविवार सायं चार बजे गुड़िया (10) पुत्री प्रेमचंद की पेड़ के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 4 बजे गांव निवासी राम अंगद के खेत में यूकेलिप्टस का पेड़ काटा जा रहा था कि अचानक बकरी चरा कर लौट रही बच्ची गिर रहे पेड़ की चपेट में आ गई जिससे मौके पर पेड़ के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राम अंगद ने यूकेलिप्टस के पेड़ को रुदौली के करीमपुर निवासी एक ठेकेदार के हाथ बेंचा था। ठेकेदार मजदूर लगा कर पेड़ कटवा रहा था।

पेड़ कटा रहे ठेकेदार की लापरवाही ने बच्ची की जान का सबब बन गई। मृतक बालिका के चाचा जगदीश ने खण्ड़ासा पुलिस को घटना की तहरीर दी है । उप निरीक्षक राम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार