लखनऊ : मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान, कहा- इंडिया गठबंधन डाल में बैठे बंदरों की तरह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश को कमजोर करने और देशवासियों को छलने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है। इस गठबंधन के दलों को सिर्फ अपने विकास की चिंता है न कि देश के विकास की। इंडिया एलाइंस के दल डाल में बैठे बंदरों की तरह व्यवहार कर रहें, उछलकर कभी इस डाल पर तो कभी उस डाल पर जाकर बैठ रहें। देश की जनता इनके सब कारनामे देख रही है, देश के सम्मानित नागरिक इनके छलावा में आने वाले नहीं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। मीडिया द्वारा इंडिया एलाइंस पर शुक्रवार को पूंछे गए  एक सवाल पर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यह बात कही।

एके शर्मा ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव के दौरान  इंडिया गठबंधन के दल एक बंधन में बंधने के बजाय एक दूसरे से दूर छिटक गए थे। फिर खबरें व चर्चा है की इंडिया गठबंधन के बंधन से छिटके हुए दल फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन देश व प्रदेश की सम्मानित जनता को धोखा देने तथा छलावा करने के अलावा कुछ नहीं करेगा, इन्हें देश व समाज के विकास से कोई लेना देना नहीं, इन्हें तो सिर्फ अपना विकास करना है।

उन्होंने कहा कि अब जनता सब कुछ समझ चुकी है कि कौन देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार है, किसके हाथों में देश सुरक्षित है, देश का कौन विकास कर सकता है, सही मायने में देश को सही से कौन नेतृत्व और सुशासन दे सकता है, इस देश की जनता यह सब जानती है। विगत  वर्षों में इस देश के नागरिक सब कुछ समझ चुके हैं, जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कोई ऐसा नेता नहीं है, जो इस देश को सही से नेतृत्व दे सके। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : डॉ. जेडी रावत ने शिशु मृत्युदर पर जताई चिंता, कहा- बचाई जा सकती है कई बच्चों की जान, सरकार को दिया यह सुझाव

संबंधित समाचार