ये कैसी नौकरी, साहब ने रजिस्टर में एक दिन पहले ही लगा दी हाजिरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी, अमृत विचार। जिले के डीपीआरओ कार्यालय में डीपीसी साहिबा एक दिन आगे चल रही है। उन्हें दिन और तारीख का कोई अंदाजा नही है। साहिबा कार्यालय के रजिस्टर में एक दिन की एडवांस हाजिरी लगाकर चली गयी। जब इसकी जानकारी विभाग के अन्य कर्मचारियों को हुई तो यह बात चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल डीपीआरओ को जानकारी होते ही मामले में जांच का आदेश दिया है। 

डीपीआरओ विभाग के अधिकारी अपने होशो हवास में नहीं है। बेमन से ड्यूटी करने वाली डीपीआरओ ऑफिस की डीपीसी सेकेंड निशा गुप्ता ने रजिस्टर पर एक दिन पहले ही हाजिरी लगा दी। शुक्रवार और शनिवार की उपस्थिति दर्ज करा कर वह अस्पताल चली गयी। अब इस बात की जानकारी विभाग के अन्य कर्मचारियों को मिली तो चर्चा का विषय बन गया। बड़ा प्रमाण तब मिला जब रजिस्टर पर एक दिन पहले ही अधिकारी की उपस्थिति दर्ज की हुये रजिस्टर को डीपीआरओ को भेजा गया। 

वर्जन:-  
प्रकरण संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में हाजिरी लगाकर अधिकारी अस्पताल चली गयी थी। इस मामले में जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। -रवि शंकर द्विवेदी, डीपीआरओ- कौशांबी

ये भी पढ़ें -संतकबीरनगर में पोस्टर लगाकर गांव में डकैती डालने की धमकी, दहशत में हैं ग्रामीण

संबंधित समाचार