संतकबीरनगर में पोस्टर लगाकर गांव में डकैती डालने की धमकी, दहशत में हैं ग्रामीण   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। दुधारा थानाक्षेत्र के चिउंटना और कानपारा में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने जगह जगह धमकी भरे पोस्टर चिपका कर गांव में दहशत भर दिया है। पोस्टर में लिखा गया है कि तुम लोग अपने घरों की सुरक्षा का चाहे जितना इंतजाम कर लो। अगले 10 दिनों के भीतर गांव के चुनिंदा घरों में हमारी गैंग भीषण डकैती डालेगी। 

सुबह हुई तो ग्रामीणों ने पोस्टर देखा। उन्होंने मामले से दुधारा पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सभी पोस्टरों को अपने कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए मामले की जांच शुरू कर दिया है। ग्रामीणों में दहशत है और वे टोलियां बनाकर गांव में पहरा देना शुरू कर दिये हैं। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले की जांच कराई जा रही है। 

ग्रामीणों को सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध ब्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया गया है। गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाई जा चुकी है। शीघ्र ही ऐसी हरकत करने वाले असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

चाहे जितना ताकत लगा लो, दस दिन में होगी डकैती
संतकबीरनगर में बदमाश दीवारों पर पोस्टर लगाकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जिले के दुधारा थानाक्षेत्र में डकैती का धमकी भरा पोस्टर मिला है। 27 दिसंबर को दुधारा थाना क्षेत्र में दीवार से चोरी का पोस्टर बरामद हुआ। पोस्टर पर लिखा था चाहे जितना ताकत लगा लो, दस दिन के अंदर गांव में डकैती की वारदात होगी। पोस्टर लगाने का मामला पहला है। थाना क्षेत्र में धमकी भरा पोस्टर दीवार पर चस्पा मिला है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे से गांव के  हर गतिविधि पर भी पुलिस नजर रख रही है।

पोस्टर में लिखा हुआ है कि " कब तक जागोगे, कुछ चुनिंदा घरों में डकैती डालने की धमकी दी है। पोस्टर की बात सामने आने पर पुलिस सतर्क हो गई है। पोस्टर लगाने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुट गई है। पोस्टर की बात पढ़कर गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। गांव में दहशत का माहौल है।

पोस्टर में यह लिखा 
चिउटना गांव में आने वाले दस दिनों के अंदर हम सब अपनी गैंग के द्वारा भयानक डाका डालेंगे। तुम सब लोग कितना जागोगे रात में, यह सभी गांवों के लिए चेतावनी है। आने वाले दस दिनों के अंदर चिउटना गांव के कुछ चुनिंदा घरों में हमारी टीम द्वारा भयानक लूटपाट किया जाएगा। तुम सब के अंदर जितनी ताकत है लगा लो, लेकिन हम तुम्हारे गांव को लूट कर ही रहेंगे।

एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि मौके पर गांव वालों से वार्ता कर उनकी सुरक्षा, बचाव के लिए आश्वस्त करा दिया गया है। मौके पर शांति, कानून व्यवस्था कायम है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पोस्टर चस्पा करने वाले शख्स की तलाश की जा रही है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों  के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -हमीरपुर : पीआरडी जवान के परिजनों ने शव रख लगाया जाम

संबंधित समाचार