बदायूं: जरा संभलकर... नियम तोड़ा तो महिलाओं के भी होंगे चालान
बदायूं, अमृत विचार: कुछ समय पहले तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगवाई गई हैं लेकिन सभी खराब हालत में हैं। जिसके चलते नियमों का पालन हो रहा है। ज्यादातर लोग यातायात नियमों का पालन किए बिना चले जा रहे थे। पुलिस महिलाओं और युवतियों को नहीं रोकती थी। अब यातायात नियमों को दरकिनार करने वाली महिलाओं का चालान शुरू किए गए हैं। शुक्रवार पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर नियमों का पालन न करने पर 150 से ज्यादा वाहनों के चालान किए।
शहर में लाबेला चौक, लालपुल तिराहा, नवादा चौराहा और भामाशाह चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं। यातायात नियमों का पालन कराने की प्रशासन मंशा पूरी नहीं हुई। कुछ ही महीनों में लाइटें खराब हो गईं। चौराहे पर पुलिस लोगों को रोकती है तो वह लोग सोर्स लगाते थे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने व्यवस्था सुधारने की कोशिश शुरू की है। भामाशाह चौक पर डिवाइडर लगाए हैं।
लोग नियमानुसार भामाशाह की प्रतिमा के चारों ओर घूमकर गुजर रहे हैं। अब चौराहे पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। स्कूटी या बाइक से आने वाली युवतियों और महिलाओं को महिला पुलिसकर्मी रोक रही है। पेपर चेक करने के बाद चालान शुरू किए गए हैं। रंग बिरंगी नंबर प्लेट होने पर भी चालान किए गए।
चेकिंग देखकर पुलिसकर्मी पीछे मुड़कर जाते नजर आए। वहीं शहर में विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक किया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था पहले से दुरस्त हुई है। नियमों को दरकिनार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बदायूं: जिले में बने आठ नए कोल्ड स्टोर, बढ़ेगी भंडारण क्षमता, कम संख्या में होने की वजह से बाहर भेजा जाता था आलू
