बरेली: खातों में सेंध लगाकर निकाले 1.34 लाख रुपये, FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खातों में सेंध लगाकर 1.34 लाख रुपये उड़ा दिए। इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव कुमहरा निवासी बिट्टन बाबू ने बताया कि उनके दो बैंक खाते हैं। एक खाता पीलीभीत बाईपास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है, जबकि दूसरा खाता एसबीआई बैंक की महानगर शाखा में है। उनके खातेों से अज्ञात व्यक्ति ने 1.33 लाख 950 रुपये निकाल लिए। सिम बंद होने के कारण रुपये निकलने का संदेश भी नहीं आया। शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामला साइबर सेल के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'हम लोग अस्पताल को चमकाएं और मानदेय के लिए रोएं भी', कर्मचारियों ने सीएमएस से बयां किया दर्द

संबंधित समाचार