बदायूं: बदमाशों का तांडव, दो किसानों को मारी गोली... एक को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

कादरचौक, अमृत विचार: थाना कादरचौक क्षेत्र के गांवों में गुरुवार रात बदमाशों ने तांडव किया। जो देर रात तक चला। रात पांच घंटों के भीतर खेत पर रखवाली कर रहे दो किसानों को गोली मार दी जबकि तीसरे को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल किसानों को भर्ती कराया। पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सकी। 

गुरुवार रात बदमाश सबसे पहले गांव लभारी पहुंचे। जहां पांच-छह बदमाशों ने पशुओं से अपने खेत पर रखवाली करने जा रहे किसान दाताराम पुत्र गोकिल को घेरकर बिना किसी बात के उनके दोनों पैरों में गोली मार दी थी। बदमाश वहां से चले गए। दाताराम की सूचना पर उनके परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।

घायल दाताराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहीं इसके बाद बदमाश दूसरे खेत पर गए। जहां फसल की रखवाली कर रहे खेत के मालिक रामबाबू की टॉर्च छीन ली। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। रामबाबू वहां से भाग निकले।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात दो बजे सूचना मिली कि बदमाशों ने गांव गढ़िया निवासी मुनेश पुत्र वेदराम को खेत पर गोली मार दी है। वह खेत में पड़े हैं। पुलिस रात में ही पहुंची। घायल किसान को जिला अस्पताल भेजा। क्षेत्र में सुबह तक कांबिंग की। घायलों के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना कादरचौक के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि दो मामलों में तहरीर प्राप्त हुई। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- बदायूं: अवकाश में दिल्ली गए शिक्षक, चोरों ने खंगाला घर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव