रसोईयों के कंपटीशन में जीत गई रेखा, सुल्तानपुर के सरकारी विद्यालय की रसोईया ने बनाया स्वादिष्ट भोजन
अमृत विचार लखनऊ। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ अंकुर कौशिक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं नगर क्षेत्र से कुल 30 रसोईया कर्मियों ने प्रतिभाग किया। सभी रसोइयों द्वारा प्रतियोगिता की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में भोजन सब्जी, चावल व पूड़ी पकाया गया।
कार्यक्रम का संचालन दीपिका दुबे ने किया। प्रतियोगिता में भोजन बनाने हेतु कुल 45 मिनट आरक्षित किया गया था। इस दौरान निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर प्रतिभागियों का आकलन आरम्भ किया गया। निर्णायक मंडल में जटाशंकर यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चारुल गुप्ता प्रवक्ता गृह विज्ञान केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अनीता सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, डॉ अभय प्रताप सिंह अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और 10 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पकाए गए भोजन की पौष्टिकता स्वाद भोजन पकाने का तरीका स्वच्छता सुरक्षा एवं सभ्य व्यवहार आदि मानकों पर अंक प्रदान किया गया।
निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर प्रतियोगिता में सम्मिलित 30 प्रतिभागियों में से रेखा प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ विकासखंड दुबेपुर ने प्रथम, आरती उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीराम विकासखंड बल्दीराय ने द्वितीय तथा रेखा देवी कंपोजिट विद्यालय कुबेर शाह पट्टी विकास क्षेत्र पीपी कमैचा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान के विजेता को पुरस्कार स्वरूप 3500, द्वितीय स्थान के विजेता को पुरस्कार स्वरूप 2500 तथा तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को पुरस्कार स्वरूप 1500 अंकुर कौशिक मुख्य विकास अधिकारी ने चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता के रूप में 300 रुपए एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300 रूपये कुल 600 नगद एवं प्रशस्ति पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमित मोहन मिश्रा वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा, राम तीरथ वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी कूरेभार आदि ने प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक संदीप यादव जिला समन्वयक एमडीएम सहित ज्ञान प्रकाश वर्मा, अनुराग शर्मा, हरिशंकर, श्याम यादव जिला समन्वयक, मोहम्मद इमरान ईएमआईएस, वकील अहमद इदरीसी, राहुल तिवारी, हृदयराम आदि रहे।
ये भी पढ़े:- शिक्षण कार्य छोड़ गुरु जी बिना अनुमति के गायब, लखनऊ में 77 शिक्षकों पर एक्शन, अब आगे के लिए बीएसए ने लिया ये निर्णय
