बरेली: परीक्षा पे चर्चा के लिए 48 हजार छात्रों का होगा रजिस्ट्रेशन
बरेली, अमृत विचार: बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए कक्षा छह से 12 तक के 48 हजार छात्रों का साइट पर पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में डीआईओएस, बीएसए ने प्रधानाचार्यों और बीईओ को निर्देश जारी किए हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को 12 जनवरी तक इनोवेटइंडिया साइट पर आयोजित ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रतियोगिता देनी होगी। इसमें चयनित होने पर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रत्येक बीईओ को तीन-तीन हजार छात्रों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 15 फीसदी छात्रों का पंजीकरण हो पाया है। प्रभारी बीएसए भानू शंकर गंगवार ने बताया कि उम्मीद है कि जल्द लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: यूडायस पर स्कूलों ने नहीं दी जानकारी, प्रधानाध्यापकों का कटेगा वेतन
