बहराइच: अब हवाई मार्ग से कतर्नियाघाट का दीदार करेंगे पर्यटक, सीएम योगी बना रहे यह बड़ा प्लान!
बहराइच, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग को दुधवा और पीलीभीत के साथ हवाई मार्ग से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ से फाइल आते ही प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा। जिस पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नए प्रयास शुरू किया जा रहे हैं। अभी तक जंगल भ्रमण के लिए पर्यटकों को बस, रेल, और अपने निजी साधनों से जाना पड़ता है। लेकिन इसमें से भी रेल और परिवहन सेवा बेहतर नहीं है। जिसके चलते पर्यटकों की संख्या पर भी असर पड़ता है।
इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने लखीमपुर के दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के साथ कतर्नियाघाट सेंचुरी क्षेत्र को हवाई मार्ग से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इससे जिले के लोगों में खुशी है।
मालूम हो कि जंगल भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को बाघ, तेंदुआ, हाथी, चीतल, सांभर, नीलगाय समेत अन्य वन्य जीवों के दर्शन होते हैं। इतना ही नहीं जलीय जीव भी इसका आकर्षण बढ़ाते हैं। इससे जंगल में आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक हो जाती है।
हवाई मार्ग से जंगल जुड़ा तो विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जायेगी। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हवाई मार्ग से जोड़ने की बात कही है। लेकिन डीपीआर तैयार होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पूर्व में भी दिया था आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच महापूर्व लखनऊ में वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी कतर्नियाघाट को हवाई मार्ग से जोड़ने का निर्देश दिया था। जिस पर तत्कालीन डीएफओ आकाशदीप वधावन ने रिपोर्ट भी शुरू की थी।
पत्र आने के बाद होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री की ओर से कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाव को हवाई मार्ग से जोड़ने की बात कही गई है शासन से पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा जाएगा इसके बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा उसके बाद ही आगे की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
टी लिंगाराजू, प्रभारी डीएफओ
यह भी पढ़ें: रेल सेवा के माध्यम से लखनऊ व बहराइच की सीधी होगी कनेक्टिविटी, फरवरी में शुरू होगा सर्वे लोगों में खुशी
