Kanpur News: कन्नौज में रेल पटरी पर मिला युवक का शव, हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लेकर परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवक का शव कन्नौज में रेल पटरी पर मिलने से परिजनों ने हंगामा किया।

कानपुर से लापता युवक का शव गुरुवार को कन्नौज के जलालाबाद व सफीपुर जप्ती के मध्य एस बी डिग्री कालेज सामने रेल मार्ग पर पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलने पर युवक के परिजनों ने हंगामा किया जिससे आवागमन ठप्प रहा।

कानपुर, अमृत विचार। चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव से गत मंगलवार की शाम को लापता हुए युवक का शव गुरुवार को कन्नौज के जलालाबाद व सफीपुर जप्ती के मध्य एस बी डिग्री कालेज सामने रेल मार्ग पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह परिजनों ने चम्पतपुर गांव के सामने बेला मार्ग पर शव को रखकर न्याय की गुहार लगाई।

हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लिए परिजन व ग्रामीण युवक का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस के अलावा एसीपी बिल्हौर अजय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने के बाबत घरवालों को बताया। लगभग एक घंटा तक हो हल्ला किए जाने के बाद अधिकारियों के समझाए जाने पर ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और शव को अंत्येष्टि के लिए लेकर चले गए। इस दौरान मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प रहा।

थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या की गई है, जिसको लेकर ट्रेन के चालक ने स्वयं पुलिस को लिखित बयान दिया है। घर वालों को समझाये जाने पर उन्होंने जल्द ही मार्ग से जाम हटा लिया।

यह भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी के लिए UP टीम का ऐलान, आर्यन जुयाल को मिली कप्तानी, पांच जनवरी को केरल से होगा मुकाबला

 

संबंधित समाचार