Video - लखनऊ में BJP पदाधिकारियों ने वंदे भारत ट्रेन का किया स्वागत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या से चलकर आनंद विहार नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के पहली बार लखनऊ चारबाग स्टेशन आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अन्य पदाधिकारी ने भव्य अगवानी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में  6 "वंदे भारत" और 2 "अमृत भारत" ट्रेनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ अवसर पर अयोध्या से आनंद विहार को रवाना "वंदे भारत"  ट्रेन के लखनऊ चारबाग स्टेशन बड़ी लाइन प्लेटफार्म नंबर  1 पर प्रथम आगमन पर भाजपा महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,  वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य पदाधिकारियो ने भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री, विधायक वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और यात्री उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में शार्ट सर्किट से जली मारुती वैन, मची अफरातफरी

संबंधित समाचार