अमरोहा: कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, सूर्य ने नहीं दिए दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड में घना कोहरा छाया रहा। सूर्य ने पूरे दिन दर्शन नहीं दिए। सर्दी में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। छात्र-छात्राएं सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल-कॉलेज में पहुंचे। जिस कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शनिवार सुबह लोग जब सोकर उठे तो चारों तरफ कोहरे की चादर फैली थी। 

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगने लगे हैं और रफ्तार बेहद कम थी। बच्चे भी स्कूल ठंड में कंपाते हुए पहुंचे। वहीं चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों के कपड़ों पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। बीती रात ही आसपास घना कोहरा था। सामने का कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। 

सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की लाइट जली थी। इसी से अनुमान लग रहा था। कि कोई सामने से कोई वाहन आ रहा था। कोहरे की वजह से वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे थे। लिहाजा लोगों को सफर पूरा करने में भी दुगना समय लगा। घने कोहरे में स्कूलों के बच्चें ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे थे। कोहरा अधिक होने की वजह से ये नजर भी नहीं आ रही थी। जिससे दुघर्टना की आशंका बनी हुई थी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : घने कोहरे से मटर व सरसों की फसल को नुकसान

संबंधित समाचार